मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश से फतेहाबाद में दोस्त को मिलने आई युवती ने नस काटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । दिल्ली से अपने दोस्त को मिलने फतेहाबाद आई एक युवती ने

बस में किसी नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काट ली। युवती को गंभीर हालत में

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती यूपी से यहां

एक युवक से मिलने आयी थी। पुलिस मामले में लडक़ी के बयान दर्ज करने के बाद

आगे की कार्रवाई करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गोरखपुर की

रहने वाली 20 वर्षीय युवती फतेहाबाद के भूना क्षेत्र निवासी एक युवक को

मिलने आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को युवक के चाचा ने उसे भूना से

फतेहाबाद आने वाली बस में बैठा दिया। जहां युवती ने सीट पर ही किसी ब्लेड

या अन्य नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया।

बस

कंडक्टर ने जब युवती को लहूलुहान देखा तो उसने तुरंत इस बारे डायल 112 पर

सूचना दी और बस स्टैंड पर पहुंचने के लिए पुलिस को कहा। जैसे ही बस

फतेहाबाद के बस स्टैंड पर पहुंची तो पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवती को

तुरंत नागरिक अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार युवती भूना क्षेत्र के युवक

के पास थी। कंडक्टर की सूचना मिली थी कि युवती बेहोश है।

इस पर

पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया

गया है। उधर युवती ने बताया कि वह और युवक दिल्ली में काम करते थे और सालभर

पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इसी युवक से मिलने भूना आयी थी। फिलहाल पुलिस

मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें