पटाखा दुकान में लगी आग मची अफरा-तफरी
रांची : सिंह मोड़ , लटमा रोड में एक पटाखे की दुकान में शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लग गई है। जिस कारण से पटाखे की आवाज जोर शोर से होने लगे आसपास में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पटाखे की आवाज देर तक होती रही और इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी ।फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है। जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी अभय ने बताया कि अभी तक पटाखे में आग लगने की जानकारी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है ।बताया जा रहा है कि पटाखे की दुकान के बाहर कुछ पटाखा रखा हुआ था । बाहर से कोई रॉकेट जला हुआ आकर उस रखे हुए पटाखा में गिर गया जिस कारण से बाहर रखे सभी पटाका में आग लग गई । पटाखा और दुकान को नुकसान हुआ है लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है। इस संबंध में अभी तक थाना में मामला दर्ज नहीं कराया गया है ,पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।





