मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

बिना मास्क और बिना हेलमेट यात्रा करने वाले 95 लोगों से वसूला गया 58,500 रुपये का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची रेलवे स्टेशन, आईटीआई बस स्टैंड, खादगढ़ा बस स्टैंड पर मास्क चेकिंग अभियान के तहत की गई कार्रवाई

रांची: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त रांची छवि रंजन के निर्देशानुसार रांची के विभिन्न जगहों पर लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।डीसी रांची छवि रंजन तथा परिवहन विभाग के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को डीटीओ रांची प्रवीण प्रकाश ने रांची रेलवे स्टेशन,आईटीआई बस स्टैंड, खादगढ़ा बस स्टैंड पर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुल 58,500 रुपया जुर्माना वसूला।बिना हेलमेट के मोटर बाइक चलाने वाले 22 लोगों तथा बिना मास्क के यात्रा करने वाले 73 लोगों समेत कुल 95 लोगों से यह दण्ड राशि के रूप में 58,500 रुपया वसूला गया।

यात्री कोविड प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन करें

डीसी रांची श छवि रंजन ने यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मापदंडों का अक्षरशः अनुपालन कर जिला प्रशासन को कोविड संक्रमण के रोकथाम में सहयोग करें।

ऑटोरिक्शा चालकों से अपील- निर्धारित संख्या में यात्रियों को बिठाएं और कोविड मापदंडों का अनुपालन करें

सभी ऑटोरिक्शा चालक कोविड-19 प्रोटोकॉल द्वारा निर्धारित संख्या में ही यात्रियों को बिठाएं। बिना मास्क के गाड़ी न चलाएं और न ही बिना मास्क के यात्रियों को टेम्पू में बैठने की अनुमति दें।

रांची वासियों से SMS का इस्तेमाल करने की डीसी रांची की अपील

डीसी रांची श्री छवि रंजन ने कहा है कि कोविड अनुरूप उचित व्यवहार से ही हम कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब हो सकते हैं। इसीलिए रांचीवासी सजग और सतर्क नागरिक होने का परिचय दें और SMS - सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाईज़र का इस्तेमाल करें। कुल 552 लोगों का किया गया सैम्पल कलेक्शन

खादगढ़ा और आईटीआई बस स्टैंड तथा रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन में कोविड टेस्टिंग की गई।

किया गया। खादगढ़ा बस स्टैंड पर 157 और आईटीआई बस स्टैंड में 146 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। रांची रेलवे स्टेशन पर 208 लोगों और हटिया रेलवे स्टेशन पर 41 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया।इन चार जगहों पर कुल 552 लोगों का सैम्पल कलेक्ट किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें