मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 10 के चालान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार में सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 10 के चालान

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्वमें कार्रवाई, साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्मानाहिसार, 27 जून (हि.स.)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसारसड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्यसे सीएम फ्लाइंग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वालेवाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 वाहनों के चालान किए गए तथाविभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसाररेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के यातायातनिरीक्षक हरविंदर सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र तथा हेड कांस्टेबल विजय सहितअन्य अधिकारी मौजूद रहे।सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने शनिवारको बताया कि टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन चालक ओवरलोड वाहन चलाकरसड़क सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। इसके अलावा टैक्स चोरी, वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्रऔर अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालन जैसी अनियमितताओं की भी सूचना प्राप्तहुई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह हिसार क्षेत्र के विभिन्न प्रमुखमार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के रजिस्ट्रेशनसर्टिफिकेट (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी),टैक्स भुगतान से संबंधित दस्तावेज तथा वाहनों में लदे माल की चौड़ाई और वजन की भी बारीकीसे जांच की। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के मौके पर हीचालान किए गए। इन वाहनों पर ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेजों कीकमी तथा अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामले पाए गए। चालानों के रूप में कुल 5लाख 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ही ऑनलाइनचालान राशि जमा करवा दी, उन्हें नियमानुसार आगे जाने की अनुमति दे दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें