मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कुछ दिनों पहले पिता ने बेटी का काटा था बर्थ-डे केक, उसी पिता ने ले ली जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

परवेज कुरैशी

रांची। कुछ दिनों पहले जिस पिता ने अपनी बेटी का एक साल पूरा होने पर बर्थ-डे केक काट कर मनाया था । शनिवार को वहीं पिता एका-एक जालिम बन बैठा और अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को मारा डाला। यह दुखदायी घटना चुटिया थाना क्षेेत्र के मकचूंद टोली की है। एक जालिम पिता ने अपनी ड़ेढ़ साल की नन्ही परी को खेलाने के बहाने ले गया और उसका गला घोंट कर उसे बेरहमी से मार डाला। इस घटना के बाद परिवार के सभी लोग जमा हो गये और रोना पीटना श्ुारू कर दिया । हो-हल्ला की आवाज सुन कर आस-पास के लोग जमा हो गये और बच्ची को पास के अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मृतक बच्ची के घर पहुंचे और आरोपी पिता को गिरफतार कर थाना ले आयी और हवालात में बंद कर दिया। वहीं बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा। इस दुखद घटना से पूरी बस्ती में मातम का महौल पसरा हुआ है। आरोपी की पत्नी ने बबीता देवी ने बताया कि सुबह गुन्नू रो रही थी। तभी पति आये और बेटी गुन्नू को मेरे गोद से ले लिये और अपने साथ लेकर ऊपर वाले कमरे में चले गये। कुछ देर बाद मैं बेटा को छोड़ कर बेटी को लाने पति के कमरे में गई तो देखा कि बेटी बिस्तर पर पड़ी हुई है। उसका गला घोंट कर उसे मार डाला गया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरा भी होंठ पकड़कर कहा चूप रहो नहीं तो टुकरा-टुकरा कर देंगे। इसके बाद सास भी थी वह भी दौड़ी और देख कर बेटो को गाली देने गली। आरोपी पिता की पहचान मकचुंद टोली निवासी 40 साल के गौतम प्रसाद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी पिता नशे का आदी है। नशे की लत छुड़ाने के लिए वह कुछ महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा है। लेकिन इसके बाद भी शराब पीने की उसकी लत नहीं छूटी है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि उसका घर में कुछ घरेलू विवाद भी चल रहा है जिसके कारण वह परेशान रहता था। पत्नी बबीता देवी ने कहा कि पति को बेटी नहीं चाहिए था। एक बेटा था और एक बेटी थी ,जिससे वह गुस्सा भी होते थे। कुछ महीने पहले ही उसने बेटी का बर्थ डे भी मनाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें