मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

ट्यूबवेल के कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग किसान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । जिले की पंजाब सीमा से सटे गांव थेड़ी में मंगलवार सुबह

खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत गिरने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस

ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी

के अनुसार थेड़ी निवासी 67 वर्षीय महावीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। सोमवार

रात को उसे खेत में पानी लगाना था, इसलिए वह पानी लगाने के लिए खेत गया था।

रातभर से रुक रुक कर बारिश होती रही तो वह पानी लगाने के बाद अपने खेत के

ट्यूबवेल के कमरे में ही बैठ गया। तभी अचानक बुजुर्ग किसान पर ट्यूबवेल के

कमरे की छत गिरी और वह मलबे में दब गया। सुबह किसान का बेटा खेत पहुंचा तो

उसने देखा कि कमरे की छत गिरी है और उसके पिता उसके नीचे दबे थे। उसने जब

अपने पिता को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो गई चुकी थी। जिसके बाद उसने

अन्य परिवारजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता

दें कि मंगलवार सुबह से ही शहर व आसपास के इलाके में बारिश हो रही है।

फतेहाबाद में दोपहर तक 27 एमएम तथा भट्टू में 55 एमएम बरसात दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें