मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

नई टिहरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर-पार की लड़ाई! मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर डटे सत्याग्रही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नई टिहरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर-पार की लड़ाई! मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर डटे सत्याग्रही

नई टिहरी,। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा जन जागरण सत्याग्रह आंदोलन को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। शनिवार को सातवें दिन कई लोग धरने पर बैठे। श्रीदेव सुमन पार्क में आंदोलनकारियों ने धरना देकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण और जिला अस्पताल बौराड़ी को उसका बेस अस्पताल बनाए जाने की मांग उठाई।

बीते शुक्रवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आने पर आंदोलनकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोग धरने पर बैठे। भट्ट ने कहा कि विधायक किशोर उपाध्याय की ओर से शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव आने का दावा किया गया था, लेकिन बैठक में मेडिकल कॉलेज को लेकर न तो कोई चर्चा हुई और न ही एजेंडे में प्रस्ताव रखा गया।

इससे मेडिकल कॉलेज को लेकर जनप्रतिनिधियों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को मेडिकल कॉलेज के नाम पर जनता को गुमराह करने के बजाय स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल जिला अस्पताल बौराड़ी को ही बनाया जाना चाहिए। इससे मेडिकल कॉलेज का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। यदि मेडिकल कॉलेज निर्माण के मामले में जल्द उचित निर्णय नहीं लिया गया तो 16 अगस्त से आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

धरने पर अनुसूया प्रसाद नौटियाल, मनोहन लाल कुडियाल, बिजल दास, भगवान चंद रमोला, राहुल बुटोला, नवीन सेमवाल, सतेंद्र सिंह, सुषमा भट्ट, हर्षिता उनियाल, उर्मिला सुयाल, प्रतिमा भट्ट, अनिता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें