कांग्रेस कमेटी का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक शिष्टमंडल राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायिका निर्मला देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों पर हुए मुकदमे की सीआईडी जांच कराने की मांग की, साथ ही निर्मला देवी के राज्य बदर के आदेश को वापस कराने की मांग की। ज्ञात हो पिछली सरकार में किसानों के मुआवजा को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिए पूर्व की रघुवर सरकार ने वर्तमान विधायक के परिजनों सहित अनेक ग्रामीणों पर दर्जनों मुकदमे दायर कर किसानों के आवाज़ को दबाने का भरपूर प्रयास किया था।
शिष्टमंडल में राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक बन्धु तिर्की, विधायिका दीपिका पाण्डेय सिंह, विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक राजेश कच्छप, विधायिका अम्बा प्रसाद, संजय पासवान, मानस सिन्हा, प्रवक्ता शमसेर आलम उपस्थित थे।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिष्टमंडल के द्वारा किए गए मांगो को गंभीरता से सुनते हुए यह आश्वस्त किया कि जल्द ही शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए मांगों पर कानूनी सलाह लेते हुए कार्रवाई की जाएगी और जो बेगुनाह है उन्हें इंसाफ़ मिलेगा।





