मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश काे दबाेचा, एएसआई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश काे दबाेचा, एएसआई घायल

झज्जर। शहर में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस कर्मचारी को झज्जर के एक निजी अस्पताल में और बदमाश को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईआईएमएस) रोहतक में भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ उस समय हुई जिस समय पुलिस अवैध हथियार होने के संदेह में बदमाश को पकड़ने के लिए गई थी।झज्जर बाईपास पर सुर्खपुर मोड़ के पास बदमाशों और पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चली। पुलिस कर्मचारी की जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि बदमाश पंकज के पांव में गोली लगने से वह भी घायल हो गया। इलाज से पुलिस कर्मचारी की हालत में सुधार हुआ है। पीजीआई रोहतक में दाखिल बदमाश पंकज का भी इलाज किया जा रहा है। पंकज झज्जर जिला के गांव डीघल का निवासी है। एसटीएफ की यह टीम उसे समय पंकज के कब्जे में अवैध हथियार होने की जानकारी मिलने पर छापा मारने गई थी। बताया गया है कि पुलिस के वाहन को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस टीम ने भी फायरिंग आरंभ की। मुठभेड़ के बीच एसटीएफ टीम के सहायक उप निरीक्षक प्रवीण की जांघ में गोली लगी। बदमाश पंकज को पुलिस की गोली पांव में लगी। बताया गया है कि कुछ बदमाश भागने में सफल रहे। ईएसआई प्रवीण और घायल बदमाश को पुलिस टीम ने अस्पतालों में भर्ती करवाया। मुठभेड़ में पुलिस कर्मचारियों की घायल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह सहित तमाम बड़े अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मचारी ऑस्कर अस्पताल पहुंचे।पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित दहिया, झज्जर की पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार भी अस्पताल में और घटनास्थल पर भी पहुंचे। मौके से भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। बदमाशों की संभावित ठिकानों पर दबिश जीत रही है और उनके परिजनों से भी पूछताछ की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें