मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

नरेश टिकैत के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा : जैजू ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नरेश टिकैत के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा : जैजू ठाकुर

फरीदाबाद,। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू)ठाकुर ने किसान नेता नरेश टिकैत के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘भारत सरकार को सिंधु जल संधि को रद्द नहीं करना चाहिए था, क्योंकि भारत और पाकिस्तान का किसान एक है’। ठाकुर ने कहा कि नरेश टिकैत का यह बयान पूरी तरह से गलत है, उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मंगलवार को यहां जारी प्रेस बयान में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू)ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दाेष लोगों की हत्या के बाद जब पूरा देश एकजुट है, कुछ तथाकथित किसान नेता राष्ट्र विरोधी बयान देकर देश के जख्मों पर नमक छिडक़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नरेश टिकैत से पूछना चाहते हैं जो देश हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करवा रहा है, उसके हुक्का-पानी को बंद क्यों न किया जाए? बार-बार भारत की पीठ में छुरा घोंपने वाले पाकिस्तान के प्रति प्रेम का आखिर क्या औचित्य है? यदि पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है, तो नरेश टिकैत को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। राजू ठाकुर ने कहा कि नरेश टिकैत का यह बयान शहीदों और उनके परिवारों का अपमान है। उन्हें देश की जनता और किसानों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा पूरे देश की जनता की ओर से मांग करता है कि ऐसे तथाकथित किसान नेता नरेश टिकैत को देश और किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, समाज और किसानों को चाहिए कि ऐसे राष्ट्रविरोधी बहरूपियों का सामाजिक बहिष्कार करें और उनका हुक्का-पानी बंद कर दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें