मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: दिनदहाड़े मकान में चोरी, 1.50 लाख नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: दिनदहाड़े मकान में चोरी, 1.50 लाख नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के काबड़ी रोड शनि मंदिर के पास दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान में बड़ी चोरी की। चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर एक लाख 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।काबड़ी रोड निवासी सलिन्द्र ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर किसी निजी काम से करनाल गए हुए थे। जब शाम को पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर पीड़ित ने देखा कि कमरे में रखे लोहे के बड़े संदूक का ताला टूटा हुआ मिला, जिसका सामान बिखरा पड़ा था।

इसके अलावा चोरों ने पूरे घर के सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया था। जब परिवार ने सामान की जांच की, तो संदूक में रखी एक लाख 50 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी व चांदी की पाजेब गायब मिली। जिसकी सूचना सलिन्द्र ने तुरंत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की धर पकड़ शुरु कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें