मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म

जींद,। सदर थाना इलाका गांव में पड़ोसी के घर में घुस कर नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर थाना इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह परिवार समेत बाहर गई हुई थी। घर में उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। दोपहर को उनका पड़ोसी राजेश घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। जब शाम को वे घर वापस लौटे तो उसकी बेटी ने राजेश की हरकत के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित राजेश के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला थाना प्रभारी मोनिका ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें