मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कंबलों की दुकान में आग से लाखों का सामान नष्ट, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर। शहर की व्यस्त छोटी लाइन पर स्थित एक कंबल की दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का समान जलाकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर अग्निशमन की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार दोपहर को यमुनानगर की छोटी लाइन स्थित सीताराम कलेक्शन नामक कंबलों की एक दुकान में अचानक से आग लग गई। जिसके चलते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान के मालिक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सीताराम कलेक्शन के नाम से उनकी यह दुकान अभी कुछ ही समय पहले खोली गई थी। वह नजदीक के गोदाम में सामान रखने गए थे।इतनी देर में ही पीछे से उन्हें फोन आ गया कि उनकी दुकान में आग लग गई है और देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बाजार में अतिक्रमण अधिक है। जिसके चलते यहां पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान अग्निशमन की गाड़ियों को भी अंदर आने में देरी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार अपने सामान को दुकान के बाहर न रखें और सड़क को चौड़ा रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें