मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : नकदी व जेवराें के साथ गायब भाई-बहन हिसार से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : नकदी व जेवराें के साथ गायब भाई-बहन हिसार से बरामद

जींद। गांव ईंटल खुर्द से दस हजार रुपये की नगदी व दस तोले सोने के जेवरात के साथ गायब हुए नाबालिग भाई व बहन हिसार से सोमवार को सुरक्षित बरामद हो गए हैं। दोनों बच्चों के सुरक्षित मिलने से पुलिस तथा परिजनों ने राहत की सांस ली है।गांव ईंटल खुर्द निवासी प्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रविवार को वह तथा उसकी पत्नी कार्यवश बाहर गए हुए थे। घर में उसका 14 वर्षीय बेटा तथा सात वर्षीय बेटी थी।वापस लौटने पर दोनों घर नहीं मिले। जब उन्होंने घर को संभाला तो दस हजार रुपये की नगदी, दस तोले सोने के जेवरात, इलैक्ट्रिक स्कूटी गायब थी। तलाशने पर सुराग न मिलने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सदर थाना पुलिस ने जांच को आगे बढाया, तो सीसी टीवी कैमरों में दोनों बच्चे स्कूटी पर पटियाला चौक से शहर की तरफ जाते दिखाई दिए। अगली कड़ी नए बस अड्डे से जुड़ गई। जहां स्कूटी बरामद हो गई और बच्चे बस में चढ़ते दिखाई दिए।परिजन तथा पुलिस दोनों बच्चों को तलाशते रहे। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बच्चे हिसार पुलिस के पास सुरक्षित हैं। जिस पर पुलिस तथा परिजनों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद दोनों बच्चों को परिजनो को सौंप दिया गया। सदर थाना के जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि दोनों बच्चे हिसार में सुरक्षित मिल गए हैं। पहले उनका परिवार हिसार में रहता था। एक साल से गांव ईंटल खुर्द आए थे। जिसके चलते दोनों बच्चे हिसार पहुंच गए थे। आसपास जिलों को दोनों बच्चों की सूचना दे दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें