मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: लापता कालेज छात्रा का शव करनाल की इंद्री नहर से मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कंबलों की दुकान में आग से लाखों का सामान नष्ट, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

यमुनानगर। चार दिन पहले लापता हुई कालेज में पढ़ने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) का शव करनाल के पास इंद्री नहर से मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने एक युवक पर अपनी बेटी को मोबाइल पर परेशान करने का आरोप लगाया। परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान बेबी निवासी सावन विहार निवासी जगाधरी के रूप में हुई।शुक्रवार को अधिक जानकारी देते हुए सदर थाना यमुनानगर पुलिस के जांच अधिकारी रेशम सिंह ने बताया घर से लापता हुई बीए (द्वितीय) छछरौली कालेज में पढ़ने वाली छात्रा (20) बेबी ने 30 सितंबर की दोपहर को यमुना नहर के बाड़ी माजरा पुल से छलांग लगा दी थी। जिसे राहगीरों ने देख लिया था। उसकी चप्पल और मोबाइल मौके से बरामद हुए थे। जिसका शव गुरुवार की रात करनाल के पास इंद्री नहर से मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। परिजन का आरोप है कि रोहित नाम का एक युवक उनकी बेटी को मोबाइल पर परेशान किया करता था। पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर आरोपी युवक रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें