मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: जिला में 869 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर से किया अपने मत का प्रयोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। लोकतंत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा 85 प्लस बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी गई है। जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: टोहाना, फतेहाबाद व रतिया में कुल 869 दिव्यांगों और 85 प्लस बुजुर्गों ने अपने मत का प्रयोग किया है। सोमवार को इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला में 900 मतदाताओं ने फॉर्म 12 डी भरते हुए घर से वोट डालने की सहमति दी थी।तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां बनाकर इन मतदाताओं से घर-घर जाकर पोलिंग करवाई गई है। कुल 900 मतदाताओं में से 869 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस आयु वर्ग के 202 बुजुर्गों और 61 दिव्यांगों ने घर से वोट डालने की सहमति दी थी। इसकी एवज में 85 प्लस उम्र के 198 बुजुर्गों और 60 दिव्यांगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 85 प्लस उम्र के 237 और 71 दिव्यांगों ने घर से वोट डालने की सहमति दी इनमें से 85 प्लस उम्र के 227 बुजुर्गों और 67 दिव्यांगों ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसी प्रकार से रतिया विधानसभा क्षेत्र में 85 प्लस उम्र के 253 बुजुर्गों और 76 दिव्यांगों ने घर से वोट डालने का फॉर्म 12डी भरा, इनमें से 85 प्लस उम्र के 243 बुजुर्गों और 74 दिव्यांगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें