मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : 83.21 लाख मतदाता 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कर सकेंगे मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। उत्तराखंड में प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी। उत्तराखंड में पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 83,21,207 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में चुनाव के लिए 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान देने का विकल्प दिया जाएगा। मतदाता 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे।20 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 27 मार्च तकचलेगी। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तो 30 मार्च को उम्मीदवार नाम वापसी ले सकेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को चुनाव होगा और चार जून को परिणाम आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें