मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया है। गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जमशेदपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद को रांची का दंडाधिकारी नियुक्‍त किया गया है। प्रसाद को रांची जिला के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी अशोक कुमार सिन्‍हा को राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड में नियुक्‍त किया गया है। वहीं, रामगढ़ के कार्यपालक दंडाधिकारी डांगुर कोडाह को ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्‍त किया गया है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्‍ब्रोम की सेवा मंत्रिमंडल ,निर्वाचन विभाग से वापस लेते हुए राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है। सरायकेला-खरसावां के राजनगर गोविंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्‍दु की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है। वहीं, हजारीबाग के केरेडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्‍तव की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक राजस्‍व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है। पलामू के पांकी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक भूमि सुधार विभाग में सौंपा गया है। चाईबासा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव को ग्रामीण विकास विभाग में तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें