मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के हजारीबाग में पुलिस के विशेष ऑपरेशन में 77 अपराधी और वारंटी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के हजारीबाग में पुलिस के विशेष ऑपरेशन में 77 अपराधी और वारंटी गिरफ्तार

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले पुलिस ने जिले में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़े स्तर पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 24 घंटे के दौरान 77 अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ चलाया गया। पुलिस के अनुसार विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सभी अनुमंडलों में विशेष टीमें गठित की गई थीं।

अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 30 टीमों को लगाया गया था। इन टीमों में करीब 150 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों के लगभग 100 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

अभियान में हत्या, मारपीट, चोरी, रंगदारी और अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में घटित कई आपराधिक वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि यदि किसी इलाके में कोई अपराधी छिपकर रह रहा हो या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दी जाए। सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें