मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में 72 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में 72 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 72.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी है।विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। इनमें घाटशिला में 56.4 मिमी, मुसाबनी में 39.2 मिमी, गुड़ाबांधा में 37.4, मंझारी में 33.2, पोटका में 28.2, गुदरी में 23.5, कुमारडूंगी में 20 मिमी और मसानजोर में 19.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।वहीं मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर पश्चिम जिले (पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा) को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों के कुछ भाग में 8 अक्टूबर को गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।इसके अलावा विभाग ने कहीं -कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, जमशेदपुर में 30.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 डिग्री, बोकारो में 28.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें