मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने 70 जोड़ी बैल को किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने 70 जोड़ी बैल को किया जब्त

सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले के दलभंगा ओपी पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।। एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 70 जोड़ी बैल को बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर जंगली क्षेत्र का सहारा लेकर लगातार पश्चिमी सिंहभूम जिला से होते हुए बंगाल की ओर अक्सर मवेशी लेकर आते-जाते हैं। इसकी शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया। उंक्त टीम ने इन बैलों को तरम्बा के जंगलों से जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन्हें सियाडीह-तरम्बा क्षेत्र से बरामद किया गया है। इस रास्ते इन बैलों को राडग़ांव होते हुए बंगाल में प्रवेश कराया जाता है।उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष कुचाई थाना पुलिस ने करीब 40 जोड़ी बैलों को इन्ही इलाकों से जब्त किया था। अब एकबार फिर से इतने बड़े पैमाने पर मवेशियों की बरामद की गई। इससे साफ हो जाता है कि पशु तस्कर इन इलाकों में सक्रिय हैं जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका भी संदिग्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें