मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से 70 एकड़ फसल जलमग्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत में रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी नहर टूटने से 70 एकड़ फसल जलमग्न

सोनीपत। सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह माहरा गांव के पास रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी नहर अचानक टूट गई। सुबह लगभग छह बजे हुए इस कटाव के बाद नहर का तेज बहाव सीधे खेतों में घुस गया, जिससे भारी पैमाने पर फसलें जलमग्न हो गईं। स्थानीय किसानों के अनुसार करीब 60 से 70 एकड़ कृषि भूमि पूरी तरह पानी में डूब गई, जहां गेहूं और गन्ने की फसलें खड़ी थी।किसानों का आरोप है कि नहर की समय पर सफाई नहीं की गई और जगह-जगह चूहों के बिलों के कारण नहर अंदर से खोखली हो चुकी थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद सिंचाई विभाग ने सुधार नहीं किया, जिसका नतीजा यह बड़ा कटाव बनकर सामने आया। किसानों के मुताबिक नहर में देर रात पानी छोड़ा गया था। यदि पानी दिन में छोड़ा जाता तो खेतों में मौजूद किसान स्थिति को संभाल लेते और बड़े नुकसान से बचाव हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही गांव के 10 से 12 किसान मौके पर पहुंचे।प्रशासन की ओर से तत्काल कोई व्यवस्था न होते देख किसानों ने खुद ही जेसीबी मशीन मंगवाकर कटाव को बंद करने का काम शुरू कराया। बाद में विभाग का एक बेलदार मौके पर पहुंचा और उसने अधिकारियों को जानकारी दी। किसानों का कहना है कि कुछ देर बाद प्रशासन की ओर से भी एक जेसीबी भेजी गई, जो नहर को बंद करने के प्रयास में लगी है। स्थानीय किसानों ने बताया कि यह डिस्ट्रीब्यूटरी गोहाना होते हुए रोहतक की ओर जाती है और नेशनल राजमार्ग के साथ-साथ चलती है। उनका कहना है कि छोटे कटाव को किसान खुद संभाल लेते हैं, लेकिन इस बार कटाव काफी बड़ा था, जिसे केवल मशीनों से ही रोका जा सकता है। लगातार पानी का बहाव जारी रहने से खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं और आगे की बिजाई पर भी विपरीत असर पड़ेगा। किसानों ने कहा कि इस समय खेतों को पानी की बिल्कुल जरूरत नहीं थी, लेकिन तेज बहाव ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अब किसान प्रशासन से नुकसान की भरपाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें