मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: सेना में भर्ती का झांसा दे 7.80 लाख की ठगी, मेजर पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत: सेना में भर्ती का झांसा दे 7.80 लाख की ठगी, मेजर पर एफआईआर

सोनीपत। सोनीपत में सेना भर्ती के नाम पर कथित ठगी करते हुए एक मेजर ने स्थानीय नागरिक से 7.80 लाख रुपये ऐंठ लिए और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गोहाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी कृष्ण ने भैंसवान चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनके भाई के पूर्व नौसेना सहयोगी, जो इस समय भारतीय सेना में मेजर रैंक से पद अधिकारी से संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने बेरोजगारी का लाभ उठाते हुए कृष्ण और उनकी पत्नी को सेना में नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। इसके लिए मेजर ने 8 लाख रुपये मांगे, यह कहकर कि यह राशि वैकेंसी निकालने और प्रक्रिया पूरी करने में खर्च होगी।शिकायतकर्ता ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर यह रकम जुटाई और मेजर के निर्देशानुसार 2 अगस्त से 16 अगस्त 2024 के बीच कुल 7.80 लाख रुपये कई चरणों में ट्रांसफर किए। यह धनराशि मेजर के साथ उनकी मां और बहन के खातों में भी भेजी गई। शिकायत में कहा गया कि यह ठगी पूरी तरह सुनियोजित थी। कृष्ण ने बताया कि राशि देने के बाद मेजर महीनों तक नौकरी की प्रक्रिया का झूठा आश्वासन देते रहे। शिकायतकर्ता ने पैसे वापसी की मांग की, तो मेजर ने संपर्क बंद कर दिया। मामला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेना अधिकारियों तक पहुंचने के बाद, मेजर ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ठगी, धोखाधड़ी, धमकी और षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपितों के बैंक खाते जब्त करने और जांच आर्थिक अपराध शाखा से करवाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें