मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा मार्ग पर नियमों के उल्लंघन पर 62 वाहनों का चालान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों पर यात्री वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम कर्णप्रयाग और परिवहन अधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में चले इस विशेष अभियान में 24 घंटे में 62 वाहनों का चालान और एक वाहन को सीज किया गया।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर बिखरे प्लास्टिक बोतल, रेपर और गंदगी को देखते हुए यात्री वाहनों की जांच के लिए एसडीएम और परिवहन अधिकारी को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुछ वाहनों में डस्टबिन न मिलने और शराब के नशे में वाहन चलाने समेत अन्य अभियोग के अंतर्गत 24 घंटे में 62 वाहनों के चालान किए गए।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को कर्णप्रयाग के निकट चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई। 62 वाहनों का चालान किया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक वाहन को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यात्री वाहन ओवर लोडिंग पर पांच, बिना लाइसेंस के नौ, बिना प्रदूषण सात, बिना बीमा चार, बिना सीट बेल्ट नौ, बिना फस्ट एड बॉक्स 12, ब्लैक फिल्म एक, बिना कर तीन, रिफ्लेक्टर तीन, बिना डस्टबिन चार, बिना हेलमेट एक, मोबाइल प्रयोग करने पर एक तथा अन्य अभियोग के तहत 21 वाहनों का चालान किया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र सहित तहसील और परिवहन विभाग के संबंधित कार्मिक मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें