मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर: जिला में 23 परीक्षा केंद्रों में होगा एचटेट, कड़े रहेंगे सुरक्षा प्रबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर: जिला में 23 परीक्षा केंद्रों में होगा एचटेट, कड़े रहेंगे सुरक्षा प्रबंध

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 व 31 जुलाई को जिले में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला में यह परीक्षा 23 परीक्षा केंद्रों में होगी।पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बुधवार और वीरवार को होने वाली एचटेट के लिए झज्जर जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। दो डीसीपी, दो एसीपी सहित करीब 600 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाई गई है। जिसका पालन सख्ती से करवाने के निर्देश दिए हैं। जिले भर में 12 नाके के लगाए गए हैं, जहां तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस आयुक्त राजश्री ने स्पष्ट रूप से आदेश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और परीक्षार्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी अन्य व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी, जिसके लिए एचएचएमडी और फ्रिस्किंग टीम को तैनात किया गया है। पुलिस कर्मियों को वाकी-टाकी से लैस किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना को तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें