मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 60 हजार की संपत्ति चोरी
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल रिपेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि पुराने बस स्टैंड में कुमार मोबाइल नामक मोबाइल रिपेयर सेंटर में चोरी हुई है। मंगलवार की देर रात चोर अल्बेस्टर शीट तोड़कर अंदर घुसे थे। बुधवार की सुबह दुकान संचालक धीरज कुमार मोदी जब दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। धीरज ने पुलिस को बताया कि दुकान से लगभग 60 हजार रूपए का सामान चोरी हुआ है। जिसमें जिओ कंपनी का वाईफाई, चार्जर, 20 पीस की-पैड मोबाइल के अलावा ग्राहकों के मोबाइल भी शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल रिपेयर सेंटर के बगल में संगम ब्यूटी पार्लर में भी चोरी का प्रयास किया गया था। लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। ब्यूटी पार्लर का केवल अल्बेस्टर सीट चोर उठा ले गए।





