मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम : गार्डन सिटी के फ्लैट में 60 एसी यूनिट जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम : गार्डन सिटी के फ्लैट में 60 एसी यूनिट जलकर खाक

फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पायागुरुग्राम। डीएलएफ गार्डन सिटी स्थित तीसरी मंजिल के फ्लैट में बुधवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फ्लैट में बड़ी संख्या में रखी गई नई एयर कंडीशनर यूनिट जलकर खाक हो गई। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही मानेसर और सेक्टर-37 फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।गुरुवार को मानेसर फायर स्टेशन ऑफिसर ललित कुमार ने बताया कि फायर कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, शो इस संबंध में निर्माणाधीन परियोजना के डेवलपर द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।जानकारी के अनुसार डीएलएफ के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट गार्डन सिटी एन्क्लेव की तीसरी मंजिल के फ्लैट में नई एयर कंडीशनर यूनिटें रखी हुई थी। अचानक फ्लैट से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फायर कर्मचारियों की सूझबूझ और तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।इस आग से 60 नई एसी यूनिट्स जलकर राख हो गई, जबकि लगभग 300 से ज्यादा यूनिट्स को बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फायर स्टेशन ऑफिसर ललित कुमार के मुतातबिक आग तीसरी मंजिल पर रखी नई ऐसी यूनिट्स में लगी थी। ये यूनिट्स इंस्टॉलेशन के लिए स्टोर की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें