मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

बेरमों में 60.20 प्रतिशत एवं दुमका में 65.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने माताधिकार का प्रयोग किया: हीरा लाल मंडल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल ने बताया कि झारखंड उपचुनाव 2020 में बेरमो में सुबह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक मतदान हुआ वहीं 10-दुमका में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मतदान मैं संध्या 4 बजे तक 35-बेरमो विधानसभा से 60.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया वहीं दुमका में संध्या 5 बजे तक 65.27प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में उपचुनाव के उपरांत मीडिया को संबोधित कर रहे थे।संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दुमका में कुल 368 एवं बेरमो में 468 पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया गया जिसमें दुमका में 76 पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग की जा रही थी वहीं बेरमो के 87 पोलिंग स्टेशनों का भी वेबकास्टिंग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मतदाताओं, जिला प्रशासन एवं उपचुनाव से जुड़े सभी कर्मियों के सार्थक प्रयाश से उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ और मतदाता के बीच जागरूकता फैलने से वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हुई है । उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में दुमका विधानसभा क्षेत्र के 96.81प्रतिशत पीडब्ल्यूडी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं बेरमों के 80.24प्रतिशत पीडब्ल्यूडी वोटरों ने वोट दिया। पीडब्ल्यूडी एवं 80 से अधिक उम्र के वोटर जिन्होंने पोस्टल वैलेट के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया उनकी संख्या दुमका में 446 एवं बेरमों में 2322 है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें