मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : छुट्टी के बाद भी गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : छुट्टी के बाद भी गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे लोग

जींद। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी एजेंसियों के बाहर गैस सिलेंडरों की लंबी लाइनें लगी रही। लोगों का कहना है कि जब गैस सिलेंडर पर्याप्त हैं तो वो उपलब्ध क्यों नही करवाए जा रहे हैं। उधर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य का कहना है कि जिला जींद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। जिले की 24 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 5976 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने रविवार को कहा कि वर्तमान में नौ-नौ हजार गैस सिलेंडरों का स्टॉक है तो फिर क्यों बेवजह 200-200, 300-300 लोगों को सात से आठ घंटे लंबी लाइनों में खडे करवा कर परेशान किया जा रहा है। जब प्रशासन के पास इतने सिलेंडरों का स्टॉक है तो क्यों सिलेंडरों की होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। जिन लोगों ने 20-20 दिन पहले होम डिलीवरी करवाई हुई है, उनके घरों तक अभी तक सिलेंडर क्यों नहीं पहुंच रहे। राजकुमार गोयल ने प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में इमरजेंसी सेवाएं प्रशासन द्वारा शुरू की जानी चाहिए। जिसके तहत अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। मौजूदा लाइन सिस्टम को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। गोदामों से 24 घंटे गैस वितरण व्यवस्था लागू करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। राशन डिपो व अन्य स्थानों पर जगह-जगह गैस वितरण की व्यवस्था की जानी चाहिए। गोदामों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की शिफ्ट लगाई जानी चाहिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जींद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। जिले की 24 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 5976 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में गैस कंपनियों के पास लगभग 9195 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जो मांग से अधिक है। जिले के 178 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें