मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : नोट दोगुने करने का झांसा दे ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : नोट दोगुने करने का झांसा दे ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जींद। लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बेलरखां के निकट होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हुए हंै। जो लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। आरोपित कागजों की गड्डी बना उन के ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस रेड होने की बता कह कर राशि लेकर फरार हो जाते हैं।पुलिस ने फर्जी ग्राहक बना कार सवार युवकों के पास भेजा। दस हजार रुपये के बदले दोगुणे नोट देने की बात कही। उसी दौरान इशारा मिलते ही पुलिस ने कार सवार युवकों को काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी में रखे बैग की तलाशी तो उसमें कुल 58 नोटों की गड्डी थी। 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके बीच में कागज तथा ऊपर नीचे 500-500 के नोट लगे थे। जबकि 17 गड्डी ऐसी थी जिनमें ऊपर-नीचे 10 -10 के नोट तथा बीच में कागज था।खास बात यह थी कि गड्‌डी के दोनों और पेंसिल से लाइन लगाई गई थी जो हूबहू उसी करेंसी लग रही थी। गड्डियों को पॉलीथिन डाला गया था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कार सवार लोगों की पहचान गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में हुई। शनिवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए तीनों लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें