श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551 वा प्रकाश पर्व आज
रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने जानकारी दी कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551 वा प्रकाश पर्व 30 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक तथा रात 9: 00 बजे से 12:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। जिसमें गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद कीर्तन से साध संगत को निहाल करेंगे तथा हेड ग्रंथी ज्ञानी जेवेन्दर सिंह जी द्वारा कथावाचन होगा। सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कल 28 तारीख को रात 11:30 बजे से श्री अखंड पाठ की शुरूआत हुई, जिसका भोग प्रकाश पर्व के दिन 30 नवंबर को रात 12:00 बजे होगा। साथ ही बताया कि दीवान समाप्ति के बाद से ही गुरुद्वारा साहिब की साफ सफाई में संगत पूरे श्रद्धाभाव से जुटी हुई है।





