मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

अलग राज्यों से खूंटी पहुंचे 55 अप्रवासी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी।

कोविड-19 को लेकर लाॅक डाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला खूंटी आने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासनए खूंटी द्वारा 26 अगस्त 2020 को दूसरे राज्यों में फंसे खूंटी जिले के 55 नागरिक गृह जिला, खूंटी के तोरपा व रनिया प्रखंड में लाये गये। सभी नागरिकों का संबंधित प्रखंड के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच की गयी। रेड जोन से आये सभी नागरिकों को गवर्नमेंट क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया। एकांतवास के लिए रवाना करने से पहले उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी क्वारैंटीन को चेताया गया कि एकांतवास केंद्र के सरकारी नियमों का पूरी तरह अनुपालन किया जाना आवश्यक है। उन नियमों का उल्लघंन करने पर दोषी अप्रवासी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय आने वाले अप्रवासियों तोरपा प्रखंड के 53 और रनिया प्रखंड के दो लोग शामिल हैं। .

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें