मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के 5 प्रवासी मजदूरों की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चार और पड़ोसी गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर की बंगलुरू से दिवाली में घर लौटने के क्रम में हैदराबाद में हुई सड़क हादसे में मौत हो गई। दो मजदूर रामगढ़ नदी पार गांव के और दो मजदूर उलडंडा के रहने वाले थे जबकि एक मजदूर रमकंडा प्रखंड के बढ़काडीह गांव का रहने वाले हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि गांव से कोई व्यक्ति हैदराबाद रवाना नहीं हुआ है। वे भी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ के दो व्यक्तियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है जो शव लेकर रामगढ़ लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की अहले सुबह में हैदराबाद के आउटर बाइपास में प्रवासी मजदूरों के एसयूवी से एक वाहन आ टकराया जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ है। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काफी मजदूर बंगलूरू, हैदराबाद, तेलंगना आदि जगहों में काम करते हैं। मृतकों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा गांव निवासी प्रमोद भुईहर (25) ,विनोद भुईहर (21) रामगढ़ के नदीपार गांव निवासी कमलेश लोहार (28 )और हरी लोहार (45) का नाम शामिल हैं। जबकि उलडंडा निवासी अनिल भुईहर व आनंद कुमार चंद्रवंशी घायल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें