मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

मालगाड़ी की चपेट में आने से 5 हिरणों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। जिले के केचकी रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच हिरणों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद वन विभाग के वरीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार जहां घटना हुई है वह इलाका पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पड़ता है। इस इलाके में बड़ी संख्या में हिरण निवास करते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हिरणों का झुंड रेलवे ट्रैक को पार कर रहा होगा। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल वन विभाग के पदाधिकारी जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि इस इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से अक्सर जंगली जानवरों की मौत की घटना होती रहती है। इधर एक साथ 5 हिरणों की मौत के बाद जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें