विशेष कोरोना जांच शिविर में 4424 लोगों की हुई जांच
रामगढ़। कोविड-19 को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से विशेष कोरोना जांच शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पूरे जिले में कुल 4424 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें गोला प्रखंड में 497, मांडू प्रखंड में 870, पतरातू प्रखंड में 953, दुलमी प्रखंड में 371, चितरपुर प्रखंड में 242, रामगढ़ प्रखंड(छावनी परिषद के साथ) में 1152 लोगों का कोरोना जांच किया गया।





