मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : ऑनलाइन गेमिंग व निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : ऑनलाइन गेमिंग व निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

जींद। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।साइबर क्राइम थाना के प्रभारी जगदीप सिंह ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि सफीदों निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्रीम इलेवन पर क्रिकेट टीम बनाकर गेम खेलता था। इसी दौरान उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को ड्रीम इलेवन कंपनी का कर्मचारी बताया गया तथा टीम बना कर अधिक मुनाफा करवाने का झांसा दिया गया। जिसमें उन्होंने व्हाट्सअप पर फर्जी कार्यालय, टीम निर्माण व अन्य स्क्रीन शॉट भेजे तथा अलग-अलग बहानों से विभिन्न यूपीआई आईडी व बैंक खातों में कुल एक लाख 78 हजार 480 रुपये ट्रांसफर करवाए। जब उन्होंने लगातार अन्य चार्ज के नाम पर पैसे मांगे जाने लगे तो उसे ठगी का अहसास हुआ।जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में भरतपुर (राजस्थान) निवासी जसवंत का नाम सामने आया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जसवंत ने पूछताछ में फिरोजपुर (पंजाब) निवासी राजकुमार का नाम बताया। जिस पर साइबर थाना टीम ने तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस राजकुमार से पूछताछ कर रही है।एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन गेमिंग, निवेश, लॉटरी, रिफंड या मुनाफे के नाम पर आने वाले किसी भी कॉल, लिंक या मैसेज पर बिना जांच विश्वास न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई अथवा अन्य वित्तीय जानकारी को सांझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें