मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर में ट्रक व बस की टक्कर,पैनासाेनिक कंपनी के 40 कर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झज्जर में ट्रक व बस की टक्कर,पैनासाेनिक कंपनी के 40 कर्मी घायल

झज्जर। जिला में कलोई-दादरी तोय रोड पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस और एक ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रक का चालक भी हादसे में घायल हुआ है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि यह हादसा ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ।दादरी तोय के निकट यह हादसा होते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को और सरकारी एंबुलेंस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारियों और ग्रामीणों ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को झज्जर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल होने वालों में ट्रक चालक भी शामिल है। शुरुआती पूछताछ और जांच से पता लगा है कि यह दुर्घटना ट्रक चालक को नींद आने के कारण हुई। झज्जर शहर के सिलानी गेट से चली यह बस बहुराष्ट्रीय कंपनी पैनासोनिक में काम करने वाले करीब 50 कर्मचारियों को लेकर कंपनी की दादरी तोय औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी जा रही थी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि झज्जर की तरफ से आई यह बस फरुखनगर की तरफ जा रही थी। इसी बीच सामने से अनियंत्रित होते हुए एक ट्रक रोड डिवाइडर पर करता हुआ बस के सामने आया और बस में सीधी टक्कर लगी। जिससे बस तुरंत पलट गई। बस में फंसे यात्री जाेर-जाेर से चिल्लाने लगे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे वाले शीशे टूट गए और कई यात्री इसमें से बाहर आ गिरे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें