मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पिता-पुत्र व मां-बेटी सहित 40 लोगों ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिता-पुत्र व मां-बेटी सहित 40 लोगों ने किया रक्तदान

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में सोमवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने संयुक्त रूप से किया।शिविर की शुरुआत क्लब की प्रेरक पहल के अंतर्गत एक अनूठे उदाहरण के साथ हुई, जिसमें पिता-पुत्र कमल कुमार और आकाश कुमार तथा मां-बेटी भारती साह और गर्वित साह ने एक साथ रक्तदान किया। साथ ही दिव्या साह, रक्षिता, बबीता साह, मुन्ना जोशी, निशांत, जितेंद्र भट्ट, दानिश, आयुष, ललित मेहता, जनक बिष्ट, भुवन भट्ट, सिद्धार्थ कुंवर, मीनाक्षी, करण सती, प्रमोद कुमार, गंगा सिंह, जिया चौधरी, भावना बिष्ट, तुषार गंगोला, चेतना साह, दक्ष सिंह, अतुल भगत, मनीष बिष्ट, हर्षित अधिकारी सहित कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया।इसके अतिरिक्त 35 लोगों ने रक्त परीक्षण कराया। क्लब की अध्यक्ष आभा साह ने बताया कि संस्था बीते 15 वर्षों से नगर में रक्तदान जैसे जनहितकारी आयोजनों को नियमित रूप से करती रही है। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक नीलम गुप्ता, रानी साह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, रमा भट्ट, दया कुंवर, विनीता पांडे आदि ने प्रमुखता से योगदान दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें