मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा में समानता लाने के व्यापक प्रयास हुए हैं, जो सामाजिक असमानता को दूर करने में सहायक होगा। यूपी विधानपरिषद में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान डॉ आकाश अग्रवाल के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सात साल में यूपी में शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास सर्वविदित है। बेसिक शिक्षा परिषद में 1,32,000 विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का प्रयास हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 40 लाख से अधिक नये बच्चों ने प्रवेश लिया है।

सीएम योगी ने बताया कि सभी बच्चों को बैग, बुक, जूता, मोजा, स्वेटर प्रदान किया जा रहा है। यही नहीं फेज वाइज एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को यूपी बोर्ड में भी लागू करने का प्रयास हो रहा है। आज जब बेसिक शिक्षा परिषद वही पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है तो आवश्यक नहीं कि हम प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को भेजें। मुख्यमंत्री ने बताया कि अप्रैल और जुलाई में स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 40 लाख नये बच्चों की वृद्धि ये दिखाती है कि सरकार के द्वारा किये गये प्रयासों का परिणाम सामने आ रहा है और आरटीई का उद्देश्य पूरा हो रहा है। वहीं एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्रत्येक छात्र के अभिभावक के बैंक खाते में बैग, बुक, जूता, मोजा, स्वेटर के लिए 1200 रुपए प्रदान किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें