मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला

देहरादून/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा श्रद्धालु सोनप्रयाग के पास बीती देर रात मलबा आने से फंस गए। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया।उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह पर मलबा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट रहे हैं। इसी कड़ी में केदारनाथ की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मुनकटिया के पास मलबा-पत्थर आने देर रात 10 बजे के करीब फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अभी भी रास्ता पूरी तरह से खराब है। एसडीआरएफ जवान लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।रुद्रप्रयाग पुलिस उत्तराखंड ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा-पत्थर आने से मार्ग बाधित हुआ है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र से आगे गौरीकुण्ड की तरफ मलबा पत्थर आने से पूरी तरह से बाधित है। इन दोनों स्थानों पर मार्ग पूरी तरह से बाधित होने के कारण केदारनाथ धाम यात्रा अस्थायी तौर पर रुकी हुई है। सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है। मार्ग खुलने के उपरान्त यात्रियों का सुरक्षित आवागमन कराया जायेगा।नदी में फंसे लोगों को किया रेस्क्यूदेहरादून जनपद स्थित डाकपत्थर बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास गुरुवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कुछ मजदूर फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। नदी में फंसे कुल 11 मजदूरों में (4 महिलाएं और 7 पुरुष) को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें