मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

चांडिल कान्दरबेड़ा में आदित्यपुर के 4 युवको की सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 33 रांची- टाटा हाईवे कान्दरबेड़ा के पास सोमवार शाम तकरीबन 4:30 बजे भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, सभी चारों युवक सफेद रंग की कार में सवार थे मृत युवकों की पहचान आदित्यपुर दो कॉलोनी के रहने वालों के रूप में की गई है।मृतकों में मुख्य रूप से आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा आश्रम कॉलोनी निवासी निखिल के रूप में की गई है, जो संभवत अपनी कार (सफेद रंग की वरना JHO5CY 0958) चला रहा था ,इस कार में उसके साथी रोड नंबर 17 निवासी संस्कार मिश्रा, रोड नंबर 22 निवासी सूरज कुमार, रोड नंबर 21 निवासी नवनीत शर्मा शामिल है। सभी युवाओं की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच में बताई जा रही है ,घटना के बाद चांडिल पुलिस ने मृत चारों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इधर घटना के बाद आदित्यपुर कॉलोनी के लोगों में मातम छाया हुआ है जबकि परिजनों में चीत्कार मच गया है।

खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार की हुई भिड़ंत

बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई ,इसके बाद यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।कार की गति अत्यधिक रहने के चलते टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, इसके बाद कार में सवार चारों युवक मौके पर मारे गए, घटना के बाद चांडिल पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से गाड़ी को सीधा कर दरवाजा तोड़ सभी शव को बाहर निकाल, गौरतलब है कि दो माहपूर्व 1 जनवरी को अहले सुबह आदित्यपुर बाबा आश्रम कॉलोनी के ही रहने वाले पांच युवकों की ठीक इसी प्रकार भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें