मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में एचआर हेड से मारपीट करने वाले चार युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल में एचआर हेड से मारपीट करने वाले चार युवक गिरफ्तार

पलवल। पलवल जिले में बघोला स्थित एक जापानी कंपनी के एचआर हेड से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गदपुरी थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवल सांवल विहार कॉलोनी निवासी अमित, जनौली गांव के राजवीर उर्फ राजू, पृथला गांव के दीपक और अनूप के रूप में हुई है। यह घटना चार अगस्त की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डंकी एक्सी इनवायरमेंट कंपनी के एचआर हेड राकेश, जो फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में रहते हैं। चार अगस्त को कंपनी से अपनी कार से घर लौट रहे थे। बघोला गांव के पास कुछ युवकों ने उनकी कार रोक ली। पास में खड़ी आई-20 कार से दो युवक लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर उतरे और राकेश पर हमला कर दिया।

कंपनी के प्लांट हेड ठाकौर वनराज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

बघोला पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में सामने आया कि कंपनी की कैंटीन में सामान को लेकर हुई कहासुनी ही इस घटना का कारण बनी।

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, डंडा और लोहे की रॉड बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें