प्रतिबंधित कोरेक्स ड्रग्स सेवन करने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार
रांची । एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नर्दिेशानुसार अरगोड़ा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित कोरेक्स ड्रग्स का खरीद बक्रिी एवं खुलेआम में सेवन किए जाने की सूचना पर अरगोड़ा पुलिस द्वारा 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है । अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित कोरेक्स दवा का खरीद बक्रिी एंव उसका सेवन थाना क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है। उसी दिशा नर्दिेश पर टीम गठित किया गया । जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक सतीश वर्णवाल के नेतृत्व में अभय कुमार, सुमित कुमार, वद्यिा चंद्र पटेल, बजरंग साहू के साथ मिलकर तीन जगहों पर छापेमारी की गई । जिसमें से 248 प्रतिबंधित कोरेक्स दवा जब्त किया गया । इसके खरीद बक्रिी करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए में मुस्तफा , सौरभ मुरारका, सुफियान और शाहनवाज आलम शामिल है । सभी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह लोग कब से कोरेक्स का सेवन कर रहे हैं और की खरीद बक्रिी में और कौन लोड जुड़े है, इसकी जानकारी जुटा रही है।
चोरी के आरोप में नाबालिक गिरफ्तार रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शिवदयाल नगर रहने वाले अकरम उद्दीन अंसारी ने थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी । जिसमें उन्होंने कहा था कि सुबह 7:00 बजे दौड़ने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे , दौड़कर लगभग सुबह 9:00 बजे जब वापस घर आया तो इनका टेबल पर रखा लैपटॉप गायब था । लैपटॉप को ढूंढने में कर उसे पता चला कि इनके घर से और भी कई सामान जैसे कैमरा, घड़ी, पावर बैंक, चार्जर, पर्स जिसमें कुछ नगद पैसे और एटीएम कार्ड था सभी गायब है। सामान चोरी होने के आरोप में उन्होंने अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया। चोरी का उद्भेदन करने के लिए थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार को जम्मिेवारी दी। रवि कुमार ने तत्परता से कार्य करते हुए मात्र 2 घंटे बाद घर से चोरी किये गए सारे सामान को बरामद कर लिया। घर में चोरी करने वाले एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है





