मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में 4 कौवों की मौत, झारखंड में मुर्गे के व्‍यापार पर कड़ी नजर, बर्ड फ्लू का बढ़ा खौफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची : जमशेदपुर में 4 कौवों की मौत के बाद मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि बर्ड फ्लू के चलते राज्‍य में अतिरिक्‍त एहतियात बरता जा रहा है। झारखंड को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि वृहत पैमाने पर समीक्षा के उपरांत और भी सुरक्षात्‍मक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल सीमा सील करने जैसी स्थिति नहीं है। सभी जिला उपायुक्तों को पैनी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है।

कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा अभी खत्म भी नहीं हुआ कि देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं। इसे लेकर जहां राजस्थान, मध्य प्रदेश व कई अन्य राज्यों के लोग चिंता में हैं। वहीं, झारखंड के लोगों में भी दहशत का माहौल है। हालांकि इन राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने राज्य के सभी उपायुक्तों को केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी भेज दी है। साथ ही तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि किसी भी पक्षी की अस्वाभाविक मृत्यु होने पर तत्काल इसकी सूचना पशुधन सेवाएं विभाग और अन्य अधिकारियों को दी जाए।

इसके अलावा पक्षी के बिसरे को जांच के लिए लैब भेजे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि अभी तक राज्य में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन फौरी कदम उठाते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पशुपालन निदेशक नैंसी सहाय के स्तर से पशुपालन पदाधिकारियों के अलावा होटवार, रांची और बोकारो कुक्कुट प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक को भी इस संदर्भ में पत्र भेजा गया है। निर्देश दिया गया है कि बर्ड फ्लू के सैंपल एवियन इन्फ्लूएंजा के वार्षिक एक्शन प्लान 2020-21 में दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप भेजना सुनिश्चित करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें