मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा में ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर प्रदेश सरकार ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जानकारी दी कि राज्यभर में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। इन पंपों पर रोजाना औसतन 4,804 किलोलीटर पेट्रोल और 12,003 किलोलीटर डीजल की बिक्री हो रही है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को प्रतिदिन करीब 2 लाख गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, जबकि लगभग 1.90 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी लगातार बनाए रखी जा रही है। फिलहाल राज्य में 1.73 लाख कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठा रही है कि अस्पतालों, स्कूलों और अन्य जरूरी संस्थानों में गैस की कोई कमी न हो।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सेक्टर के लिए 70 प्रतिशत आवंटन का ढांचा तय किया है, वहीं घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो सके।

सीएम सैनी ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को लेकर भी बड़ा फैसला बताया। पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए 10 साल का अग्रिम भुगतान करते हुए प्रति किलोमीटर 3 लाख रुपए का लीज रेट लिया जाता था, जिसे अब घटाकर एकमुश्त 1,000 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

राज्य में पीएनजी सेवाओं के लिए 13,33,603 कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में हरियाणा मजबूत स्थिति में है।

मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें स्थिर बनी रहेंगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ वर्चुअल बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की और 'टीम इंडिया' की तरह मिलकर काम करने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें