पाथरडीह थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी
धनबाद। जिले के पाथरडीह थाना अंतर्गत पाथरडीह कोल वाशरी निवासी बीसीसीएल कर्मी योगेश कुमार की 34 वर्षीय पत्नी सरिता देवी ने मंगलवार की देर रात घर के पंखे के रड के सहारे फांसी लगा ली। आनन-फानन में धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया? जहां बुधवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के 2 पुत्र हैं।
सूचना मिलने के बाद पूलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। घटना को लेकर आसपास के रहने वाले लोगों मे कई तरह की चर्चाएं कोई आत्महत्या तो कोई हत्या बता रहा है।





