रामगढ़ में कोरोना के 33 नए मरीज मिले, संख्या हुई 964
रामगढ़। जिले में रविवार को कोरोना के 33 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 964 हो गई। इनमें से 564 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 900 भाग 392 है। सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि नए मरीजों में 24 माण्डू, 2 पतरातू, 2 दुलमी एवं 5 रामगढ़ प्रखंड के है। संक्रमित व्यक्तियों में 17 पुरुष, 12 महिलाएं एवं 4 बच्चे शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज की कार्रवाई की जा रही है।





