अमरनाथ का दर्शन कर लौटे 30 यात्रियों का किया गया स्वागत
रांची, । अमरनाथ का दर्शन कर लौटे 30 यात्रियों का रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भव्य स्वागत किया।
अमरनाथ, बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटे यात्रियों का
पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया
और उनके चरण स्पर्श कर
आशीर्वाद भी लिया। मौके पर संवाददाताओं से बात
करते हुए दूबे ने कहा वर्ष में एक बार बाबा
बर्फानी अपना दर्शन देते हैं
और वहां वही जाते हैं जिन्हें बाबा का बुलावा होता है। वह लोग बड़े
सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें बाबा अपना दर्शन के लिए बुलाते हैं।
यात्रियों में मुख्य रूप से
नवीन
सिंह, संजय झा, विजय कुमार, गौतम दूबे(गोपी), अवधेश कुमार, बबलू मोहंती,
अशोक कुमार, विनोद कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल थे।
समाप्त





