मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

पराली जलाने पर 24 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पराली जलाने पर 24 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। सोमवार को पराली जलाने के आरोप में जिला पुलिस द्वारा 24 किसानों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक किसानों के खिलाफ 72 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग भूना से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नवीन कुमार ने कहा है कि उपायुक्त फतेहाबाद द्वारा धान कटाई उपरांत बचे हुए अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।गत दिवस हरसेक द्वारा उन्हें जीपीएस लोकेशन भेजी गई, जिसमें गांव गोरखपुर के पास कई किसानों द्वारा अपने खेत में आग लगाने की सूचना थी।इस पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि किसान गुलाब सिंह, धूप सिंह, राजकुमार, कुलदीप, सुरेश, विजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र, जगदीश, बलराज, देवेन्द्र, कमला, विकास, नरेश कुमार, परमजीत, रोशनी, राजबाला, सोनू, दिनेश आर्य निवासी गोरखपुर द्वारा अपने खेत में 163 कनाल 16 मरले जमीन में पराली में आग लगाई हुई थी। इस पर कृषि विभाग की टीम ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।इस मामले में पुलिस ने आरोपी किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर केशव की शिकायत पर पराली जलाने पर गांव बहबलपुर के किसान जीत सिंह पुत्र सिंगारा सिंह के खिलाफ तथा तीसरे मामले में सदर टोहाना पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी राहुल की शिकायत पर किसान रामचन्द्र, होशियार, मांगेराम, प्रेमो व सुमित निवासी समैण के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें