मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

शेरवुड कॉलेज के 3 दिवसीय वार्षिकोत्सव में रॉबिन हुड हाउस रहा सर्वश्रेष्ठ, जीती कॉक हाउस ट्रॉफी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल,। शिक्षा नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित विद्यालय शेरवुड कॉलेज

के तीन दिवसीय 155वें वार्षिकोत्सव का बुधवार को विविध कार्यक्रमों के साथ

समापन हो गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रॉबिन हुड हाउस ने

सर्वश्रेष्ठ कॉक हाउस ट्रॉफी जीती।

समापन के अवसर पर

विद्यालय के सभागार में विद्यार्थियों की इंडियन म्यूजिक सोसायटी ने

स्वरांजलि के तहत मंत्रमुग्ध कर देने वाले मधुर संगीत से समा बांध दिया।

इसकी श्रोताओं ने खूब प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि

सेवानिवृत्त रियर एडमिरल विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त विद्यालय के 1982 बैच

के कॉलेज कैप्टन रहे दीपक बंसल ने कहा कि शेरवुड की शिक्षा की बदौलत वह इस

मुकाम तक पहुचे हैं। यह विद्यालय 155 वर्ष की परंपरा का आज भी बखूबी

निर्वहन कर रहा है। उन्होंने विद्यालय में बिताए दिनों की स्मृतियां साझा

की और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की जमकर प्रशंसा की। इससे

पूर्व बीती देर रात तक विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की

धूम रही। इसमें टॉर्च लाइट व जिम्नास्टिक का शानदार प्रस्तुति की गई। इसके

अलावा नाटकों व क्वायर संगीत ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह के अंत

में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की

और अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डीआरडीओ की वरिष्ठ वैज्ञानिक

डॉ. निधि बंसल, ग्रेगमान, मॉर्डन स्कूल दिल्ली के प्रधानाचार्य डा विजय

दत्त, हेम चंद्र पांडे, बासु साह व मनमोहन सिंह सहित अभिभावक व विद्यार्थी

मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें